(देहरादून) 23 फरवरी,2024.
डीजीआरई चंडीगढ़ ने दी है उत्तराखंड में हिमस्खलन की चेतावनी।
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी दी गई है।
इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह।
मौसम विभाग ने आज भी ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार जताए।
मैदानी इलाकों में मौसम रहेगा शुष्क।