सुबह से चढ़ता पारा,बारिश के आसार नहीं,गर्मी करती परेशान

Uttarakhand News

(देहरादून)28जून,2026

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में फिलहाल बारिश के आसार नहीं है। ऐसे में गर्मी के साथ उमस परेशान करेगी। हालांकि पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में तेज आंधी चलने से परेशानियां बढ़ सकती है।

इस साल मानसून करीब सप्ताह भर की देरी से प्रदेश में पहुंचेगा। आंकड़ों पर नजर डालें तो शनिवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 37.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले बीते शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री बढ़ोतरी के साथ 36.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। दिनभर चटक धूप और गर्म हवाओं के चलने से उमस बढ़ गई है। उधर पर्वतीय इलाकों में भी दिन के समय चटक धूप खिलने से गर्मी परेशान कर रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 28 जून को पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। दून में दिन का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने के आसार हैं।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *