धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम का ड्राफ्ट तैयार

Uttarakhand News

(देहरादून)26जून,2026.

राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों के लिए धार्मिक पाठ्यक्रम का ड्राफ्ट तैयार किया है। पाठ्यक्रम को अंतिम रूप देने से पहले प्राधिकरण की अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों एवं धर्मगुरुओं के साथ बैठक हुई। बैठक में पाठ्यक्रम को लेकर उनसे सुझाव लिए गए।

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सभागार में हुई बैठक में प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ.सुरजीत सिंह गांधी ने कहा, प्राधिकरण की ओर से कक्षा एक से आठवीं तक के लिए धार्मिक शिक्षा का पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है। जिसे अंतिम रूप दिए जाने से पहले समुदाय के लोगों से सुझाव लिए जा रहे हैं।

प्राधिकरण ने इसका जो ड्राफ्ट तैयार किया है उसे एनईपी 2020 के तहत तीन हिस्सों में बांटा है। इसमें आधारभूत में कक्षा एक से दो, प्रारंभिक में कक्षा तीन से पांच और मध्य में छह से आठवीं कक्षा को शामिल किया गया है।

मौखिक प्रश्नों, प्रतियोगिता और चित्र प्रस्तुति के माध्यम से केवल मूल्यांकन किया जाएगा। बैठक में दून इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डीएस मान, डीएस बिंद्रा, जसवीर कौर, सुंदर सिंह चौहान, डॉ दलजीत कौर, दयाल एम लाल, अवतार सिंह चावला, मोहम्मद सलीम, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *