कल खुलेंगे रुद्रनाथ धाम के कपाट

Uttarakhand News

(चमोली)17मई,2026

रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलने की प्रक्रिया के तहत रविवार को भगवान श्री रुद्रनाथ जी की चल विग्रह डोली भक्तों के साथ मध्य हिमालय स्थित मंदिर के लिए रवाना हुई।
रुद्रप्रयाग। पंच केदारों में चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ जी की देव डोली आज गोपीनाथ मंदिर से विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के लिए प्रस्थान कर गई। इस अवसर पर गोपीनाथ मंदिर परिसर में विशेष पूजाओं का आयोजन किया गया।

देव डोली के प्रस्थान के दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया। सेना की बैंड धुनों और भक्तिमय माहौल के बीच डोली यात्रा आगे बढ़ी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस ऐतिहासिक एवं धार्मिक यात्रा के साक्षी बने।

मंदिर के मुख्य पुजारी हरीश भट्ट ने बताया कि श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट सोमवार मध्याह्न में परंपरानुसार विधि-विधान के साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने के बाद श्रद्धालु भगवान रुद्रनाथ के एकानन स्वरूप के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे।(साभार)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *