गंगोत्री-हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी

Uttarakhand News

(देहरादून)21मार्च,2026.

उत्तरकाशी जिले के हर्षिल घाटी में शुक्रवार सुबह से लगातार जारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। इस कारण हर्षिल के सात गांव सहित गंगोत्री और अंतरराष्ट्रीय सीमा का जनपद मुख्यालय से संपर्क कट गया है।

गंगोत्री धाम में बर्फबारी जारी है। बीआरओ का कहना बर्फबारी रुकने के बाद सड़क खोलने का काम किया जाएगा। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। बदरीनाथ धाम में दो फिट तक बर्फ जमी है। लगातार बर्फबारी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के पर्वतीय इलाकों के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। जबकि 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है।

मैदानी इलाकों में तेज दौर की बारिश और आंधाी-तूफान के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश-बर्फबारी के अलावा तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश और तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो 25 मार्च तक प्रदेशभर के मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने के आसार हैं।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *