बदरीनाथ धामःआकार लेने लगा मास्टर प्लान

Uttarakhand News

(देहरादून)18मार्च,2026.

श्री बदरीनाथ धाम को भव्य तथा दिव्य स्वरूप देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट बदरीनाथ मास्टर प्लान अब अपना दिव्य स्वरूप लेने लगा है। इसके चलते 440 करोड़ की लागत बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्य जल्द पूरा करने का संकल्प लिया गया है।

दरअसल बदरीनाथ धाम को भव्य व दिव्य स्वरूप में विकसित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर मास्टर प्लान का कार्य चल रहा है। पीआईयू (लोनिवि) की ओर से मास्टर प्लान का कार्य किया जा रहा है। तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मास्टर प्लान के कार्यों ने जोर पकड़ा है। इसके तहत फेज-1 तथा फेज-2 के तहत निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं। फेज-1 के तहत अब
बदरीनाथ धाम का दिव्य और भव्य स्वरूप लेने लगा आकार फेज 1 के तहत वन-वे लूप रोड, बीआरओ बाईपास रोड, सिविक एमेनिटी बिल्डिंग, शेषनेत्र लेक, बद्रीश लेक, आईएसबीटी भवन, टूरिस्ट मैनेजमेंट सेंटर बिल्डिंग एवं एराइवल प्लाजा के निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। हॉस्पिटल एक्सटेंशन बिल्डिंग का कार्य अंतिम दौर में चल रहा है।
पीआईयू के अधिशासी अभियंता योगेश मनराल ने बताया कि मास्टर प्लान के तहत फेज-1 में अलकनंदा नदी तट पर सुरक्षा के लिए किए जा रहे रिवरफ्रंट के कार्य युद्ध स्तर पर चल रहे हैं। रिवरफ्रंट-जी में फिनिशिंग का कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। रिवरफ्रंट-एफ का कार्य 75 फीसदी पूर्ण हो चुका है। रिवरफ्रंट-ए का कार्य भी गतिमान है। रिवरफ्रंट ई-1 एवं ई-2 के तहत 60 मीटर स्पान के स्टील ट्रस सेतुओं का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें ई-1 सेतु के लॉन्चिंग का कार्य किया जा रहा है। ई-2 सेतु के एबेटमेंट के निर्माण तेजी लाई जा रही है।

बताया गया कि बदरीनाथ मास्टर प्लान के फेज-2 के तहत एडमिन बिल्डिंग एवं इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर बिल्डिंग का निर्माण कार्य जोर पकड़ा हुआ है। रिवरफ्रंट-एफ-1, रिवरफ्रंट-जी-1 एवं पैदल सेतु निर्माण ने भी गति पकड़ी हुई है। धाम में तीर्थ पुरोहित आवास भी तेजी से संपादित किए जा रहे हैं। इसके तहत 11 तीर्थ पुरोहित आवास ब्लॉकों का निर्माण जाना है। मौजूदा समय तक 4 ब्लॉक का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। परियोजना अधिकारियों के अनुसार अन्य ब्लाक का निर्माण कार्य जुलाई माह से पूर्व पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। नए स्वीकृत दो तीर्थ पुरोहित आवास ब्लॉकों का निर्माण भी जल्द प्रारंभ किया जायेगा। बताया गया कि फेज-1 के अधिकतर कार्य निपट गए हैं। रिवरफ्रंट के निर्माण कार्यों में तेजी लाई जा रही है।(साभार)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *