5 राज्यों में विधानसभा चुनावों का ऐलान

National News

(नई दिल्ली)15 मार्च 2026

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने आज विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की विधानसभाओं के लिए चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव तिथियों, चरणों और मतगणना की तारीख का विस्तार से ब्यौरा दिया।
चुनाव आयोग के अनुसार, इन पांच राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में मतदान अप्रैल 2026 में होगा और सभी जगहों पर मतगणना 4 मई 2026 को एक साथ होगी।

चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • असम: सभी 126 विधानसभा सीटों पर एक चरण में मतदान 9 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को होगा।
  • केरल: सभी विधानसभा सीटों पर एक चरण में मतदान 9 अप्रैल 2026 को।
  • पुडुचेरी: सभी सीटों पर एक चरण में मतदान 9 अप्रैल 2026 को।
  • तमिलनाडु: सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक चरण में मतदान 23 अप्रैल 2026 को।
  • पश्चिम बंगाल: दो चरणों में मतदान – पहले चरण 23 अप्रैल 2026 और दूसरे चरण 29 अप्रैल 2026 को। (पूर्ण विवरण आयोग द्वारा जल्द जारी किया जाएगा।)
    आयोग ने बताया कि इन राज्यों में मतदाता सूचियों का विशेष गहन संशोधन (SIR) पूरा हो चुका है और अंतिम मतदाता सूचियां प्रकाशित की जा चुकी हैं। पश्चिम बंगाल में पूरक सूची जारी की जा सकती है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि आयोग ने बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया है। उन्होंने युवा मतदाताओं, पहली बार वोट डालने वालों और स्वीप (सिस्टेमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) कार्यक्रम के कार्यकर्ताओं से बातचीत का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी की भागीदारी आवश्यक है।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *