(देहरादून)13फरवरी,2026
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में कानून-व्यवस्था की बैठक ली। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपराध की रोकथाम के लिए केवल घटनाओं के बाद कार्रवाई ही नहीं बल्कि पूर्व-निवारक रणनीति भी मजबूत की जाए। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से मुखबिर तंत्र को मजबूत करने, अपराधियों में कानून का भय स्थापित करने और आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने पर जोर दिया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि आमजन बिना किसी भय के पुलिस के पास अपनी शिकायत लेकर जाए और उन्हें त्वरित न्याय मिले।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति और अधिक मजबूत हो और अपराधियों के लिए कोई स्थान न बचे।(साभार एजेंसी)
