मुख्यमंत्री धामी ने ‘उत्तराखण्ड @25’ में पर्यटन उपलब्धियों की सराहना की

Uttarakhand News

(देहरादून)10नवंबर,2025.

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र, गढ़ी कैण्ट, देहरादून में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित “उत्तराखण्ड @25 – रोमांच, अध्यात्म और अनोखी संस्कृति का उत्सव” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने नीति में आयोजित होने वाली अल्ट्रा मैराथन रेस के लोगो का अनावरण एवं पर्यटन विभाग द्वारा तैयार की गई “थ्रोन ऑफ द गॉड्स” कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने फोटो प्रदर्शनी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए और 13 जिलों के उत्कृष्ट होमस्टे संचालकों, एस्ट्रो टूर गाइड्स, टूर मैनेजरों, तथा काला नाग चोटी का सफल आरोहण करने वाले पर्वतारोहियों और आईटीबीपी के 13 सदस्यीय दल को सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में रजत जयंती पर्व के सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए, जिसके लिए उन्होंने सभी विभागों, अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 वर्ष पूर्व राज्य निर्माण के बाद उत्तराखंड ने तीव्र गति से विकास किया है, जो आंदोलनकारियों की तपस्या और जनता के सहयोग का परिणाम है।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *