( बंगलुरू) 06 जनवरी,2024.आज भारत के सौर मिशन “आदित्य L1” ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली। उल्लेखनीय है कि भारत का पहला सौर मिशन आदित्य-एल1 ,2 सितंबर, 2023 को लॉन्च होने के 127 दिन बाद 6 जनवरी को एल1 बिंदु पर पहुंच गया है। यह बिंदु पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किमी दूर स्थित है और अंतरिक्ष यान को लगातार सूर्य को देखने में सक्षम बनाता है।
