भाई दूज के पावन पर्व पर बंद हो जायेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

Uttarakhand News

(उत्तरकाशी)05अक्टूबर,2025.

यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। दशहरा पर्व पर मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में स्थित यमुना मंदिर में आहूत बैठक में यमुनोत्री धाम के कपाट बंद की तिथि मुहुर्त निकाला गया।

गुरुवार 23 अक्टूबर को विधि-विधान से धन लग्न अमृत वेला पर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि विधि-विधान के साथ विशाखा नक्षत्र आयुष्मान योग धनु लग्न अमृत वेला में छह माह शीतकाल के लिए कपाट बंद होंगे।

अब छह माह शीतकाल में मां यमुना के मायके खरसाली गांव में स्थित यमुना मंदिर मां यमुना के दर्शन और पूजा अर्चना की होंगे। इससे पहले सुबह मां यमुना के भाई सोमेश्वर महाराज शनिदेव की डोली यमुनोत्री धाम अपनी बहन को लेने रवाना होगी।(साभार एजेंसी

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *