(देहरादून)11सितम्बर,2025.
उत्तराखंड राज्य में निगम, निकायों और स्वायत्तशासी संस्थाओं में 11 प्रतिशत महंगाई भत्ते का शासनादेश जारी हो गया है। इस पर राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री व सचिव उद्योग का आभार जताया है।
जारी आदेश के मुताबिक, पांचवें वेतनमान वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 455 प्रतिशत से बढ़ाकर 466 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं, छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 246 प्रतिशत से बढ़ाकर 252 प्रतिशत कर दिया गया है। बढ़ी हुई दरें एक जनवरी से लागू मानी जाएंगी।
इसी हिसाब से कर्मचारियों को एरियर का भुगतान भी होगा। राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रकाश राणाकोटी,प्रदेश महामंत्री नंदलाल जोशी ने महंगाई भत्ते का शासनादेश जारी होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।(साभार एजेंसी)
