वैष्णवी ने “राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप” में जीता गोल्ड मैडल

Uttarakhand News

(देहरादून)01सितम्बर,2025.

चेन्नई स्थित मोंटफ़ोर्ट ऑडिटोरियम में आयोजित 20वीं साउथ एंड वेस्ट इंडिया ताइक्वांडो ITP चैम्पियनशिप 2025 में यमकेश्वर (पौड़ी) निवासी वैष्णवी जोशी ने स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, उड़ीसा, दिल्ली और केरल सहित कई राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वैष्णवी ने कर्नाटक राज्य का प्रतिनिधित्व किया, जहां से 30 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। कठिन परिश्रम और निष्ठा के बल पर वैष्णवी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी ने उन्हें बधाई देते हुए बताया कि वैष्णवी पूर्व में भी कई उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं। वे मिस स्टाइल बैंगलोर 2017, लिटिल सुपर मॉडल 2017 और बेस्ट कॉस्ट्यूम 2017 का खिताब जीत चुकी हैं। इसके अलावा वे केयर फैशन शो की शो स्टॉपर रह चुकी हैं तथा टॉमी हिलफिगर और पेंटालून जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स के लिए रैम्प वॉक भी कर चुकी हैं।

डॉ. नेगी ने यह भी जानकारी दी कि वैष्णवी को आगामी अक्टूबर 2025 में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ है। यह न केवल उनके लिए बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *