सीएम रेखा गुप्ता अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड समारोह में हुईं शामिल

National News

(नई दिल्ली )14नवंबर,2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित ‘अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड 2026’ के भव्य समारोह में शामिल हुईं। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि उन्हें इस पावन अवसर पर परम श्रद्धेय महामंडलेश्वर गीता मनीषी जी महाराज का दिव्य सान्निध्य और आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने महाराजा अग्रसेन जी को शत-शत नमन किया। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी के सेवा, समरसता और लोककल्याण के विचार आज भी समाज को एकजुट कर परोपकार की राह पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उनका संदेश हर युग में प्रासंगिक है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुरस्कार से सम्मानित सभी विभूतियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वालों को सम्मानित करना गर्व की बात है।

मुख्यमंत्री ने समाज में सेवा और उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने वाली इस पहल के लिए अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और संगठन को साधुवाद दिया। समारोह में हरियाणा सरकार के मंत्री विपुल गोयल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। (साभार सोशल मीडिया)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *