मधुमक्खी पालन को मिला बीमा का सहारा,सैनी सरकार ने की बड़ी घोषणा

Haryana

(चंडीगढ़,हरियाणा)08नवंबर,2026

हरियाणा के मधुमक्खी पालकों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने मधुमक्खी पालन को मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के अंतर्गत शामिल करने का निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद प्रदेश के हजारों पालकों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की स्थिति में आर्थिक मदद मिल सकेगी।

योजना के अनुसार मधुमक्खी पालकों को प्रत्येक कॉलोनी और बॉक्स पर केवल 50 रुपये का प्रीमियम देना होगा, जिसके बदले में उन्हें 1,250 रुपये का बीमा कवर मिलेगा। इस योजना के तहत मधुमक्खी पालक अधिकतम 6.25 लाख रुपये तक का बीमा क्लेम प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उनकी आजीविका सुरक्षित रहेगी।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि किसानों और मधुमक्खी पालकों की आय में इजाफा हो और उन्हें किसी भी जोखिम का सामना न करना पड़े। मधुमक्खी पालन से न सिर्फ शहद उत्पादन होता है, बल्कि फसलों में परागण से उत्पादन में भी वृद्धि होती है।(साभार सोशल मीडिया)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *