(देहरादून )01नवंबर,2026
देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने वाले दिव्य कुंभ मेले के भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।
सरकार ने इसी दिशा में अनुपूरक बजट के माध्यम से कुंभ मेले की व्यवस्थाओं के लिए 290 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। यह धनराशि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए खर्च की जाएगी।
राज्य सरकार का मानना है कि दिव्य कुंभ को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। कुंभ मेले में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं, ऐसे में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता, परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता है। इस बजट से कुंभ से जुड़े स्थायी और अस्थायी कार्यों को गति मिलेगी।(साभार सू वि)


