कुंभ 2027 की तैयारियों की समीक्षा

Uttarakhand News

(हरिद्वार )26सितंबर,2026

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर सड़कों और पुलों के कार्यों में गति लाने के दृष्टिगत समीक्षा की गई ‌‌।

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के मद्देनजर सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय ने हरिद्वार में संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ बैठक कर सड़कों और पुलों से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

मेलाधिकारी सोनिका ने बताया कि बैठक में कुंभ क्षेत्र की सड़कों पर गड्ढों के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े कार्यों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान अधिकारियों को कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।(साभार सू वि)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *