देहरादून के DIET छात्रावास भवन का लोकार्पण

Uttarakhand News

(देहरादून)25सितंबर,2026

कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), देहरादून में ₹281.68 लाख की लागत से निर्मित छात्रावास भवन का लोकार्पण किया।

मंत्री ने कहा कि यह छात्रावास भवन विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस भवन से शिक्षा एवं प्रशिक्षण के वातावरण को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।(साभार सोशल मीडिया)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *