227करोड़ की विकास योजनाओं को सीएम धामी का अनुमोदन

Uttarakhand News

( देहरादून)01अगस्त,2026.

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए लगभग 227 करोड़ की वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं। इनमें सबसे बड़ा हिस्सा कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत हरिद्वार में गंगा तट पर घाटों और आस्था पथ के निर्माण के लिए स्वीकृत किया गया है।

सार्वजनिक निकायों एवं उपक्रमों के सिविल तथा पारिवारिक पेंशनरों को राहत देते हुए एक जनवरी, 2026 से महंगाई राहत (डीआर) बढ़ाकर 60 प्रतिशत प्रतिमाह किए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग के अंतर्गत हरिद्वार के चंडी घाट डाउनस्ट्रीम स्थित गौरीशंकर क्षेत्र में गंगा के बाएं तट पर घाट एवं आस्था पथ निर्माण के लिए 98.18 करोड़ तथा बैरागी कैंप क्षेत्र में गंगा के दाहिने तट पर इसी प्रकार के निर्माण कार्य के लिए 115.91 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी। इन दोनों परियोजनाओं पर कुल 214.09 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

हरिद्वार जिले में पुलिस चौकी सुल्तानपुर के प्रशासनिक भवन निर्माण के लिए 2.41 करोड़ की स्वीकृत लागत के सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में 96.59 लाख जारी करने का अनुमोदन किया गया। देहरादून के न्यू कैंट मार्ग के 1.65 किलोमीटर हिस्से को दो लेन से तीन लेन में अपग्रेड करने के लिए यूटिलिटी और पेयजल लाइन शिफ्टिंग कार्य हेतु 11.95 करोड़ की योजना को भी मंजूरी दी गई है।

मुख्यमंत्री ने राज्य के भूतपूर्व सैनिकों के आश्रित इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं पीएचडी के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति भुगतान के लिए कारगिल शहीद परिवार मुख्यमंत्री सहायता कोष से 36.84 लाख की राशि का अनुमोदन किया। सार्वजनिक निकायों एवं उपक्रमों के सिविल तथा पारिवारिक पेंशनरों को राहत देते हुए एक जनवरी, 2026 से महंगाई राहत (डीआर) बढ़ाकर 60 प्रतिशत प्रतिमाह किए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *