(नई दिल्ली)28जुलाई,2026
अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी और आधुनिक खेल सुविधाओं के साथ गुजरात का खेल इकोसिस्टम लगातार मज़बूत हो रहा है। अहमदाबाद के ट्रांसस्टेडिया स्टेडियम में आयोजित पहली वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप-2026 में भावनगर की यजुर्वी जोशी ने दो स्वर्ण पदक जीतकर देश और राज्य का मान बढ़ाया, गुजरात में खेल सुविधाओं के विस्तार और प्रतियोगिताओं के आयोजन ने छोटे शहरों की प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने का अवसर मुहैया कराया है. भावनगर की यजुर्वी जोशी इसका उदाहरण हैं।
वर्ष 2019 में योगासन का सफर शुरू करने वाली यजुर्वी ने नियमित अभ्यास और अनुशासन के दम पर अपनी पहचान बनाई. राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन के बाद यजुर्वी को भारतीय टीम में जगह मिली।
वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में उन्होंने हैंड बैलेंस और ट्रेडिशनल ग्रुप प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की. उनकी सफलता दिखाती है कि बेहतर खेल अवसर और सुविधाएं मिलने पर स्थानीय खिलाड़ी भी विश्व मंच तक अपनी पहचान बना सकते हैं. यजुर्वी जोशी की सफलता दिखाती है कि बेहतर अवसर, सही मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत के दम पर छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी विश्व मंच तक पहुंच सकती हैं. गुजरात में विकसित होता खेल वातावरण नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को अपने सपनों को हक़ीक़त में बदलने का मंच दे रहा है(साभार एजेंसी)
