स्मार्ट शहर:नई वैश्विक रैंकिंग में भारत बना सरताज

National News

(नई दिल्ली)28जुलाई,2026.

हैदराबाद: आज के समय में कोई भी शहर सिर्फ अपनी बड़ी इमारतों या सड़कों से स्मार्ट नहीं बनता. असली स्मार्ट शहर वह है जो अपने लोगों की जिंदगी को आसान बनाने के लिए तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सही इस्तेमाल करता है. मशहूर संस्था बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG) ने इसी विषय पर एक नई रिपोर्ट जारी की है, जिसका नाम है “इंटेलिजेंट सिटीज इंडेक्स 2026”. इस रिपोर्ट में दुनिया के 39 देशों के 61 बड़े शहरों का अध्ययन किया गया है.

इस नई वैश्विक लिस्ट में ब्रिटेन की राजधानी लंदन को दुनिया का सबसे ‘इंटेलिजेंट’ यानी समझदार शहर चुना गया है. लंदन के बाद दुनिया के शीर्ष पांच शहरों में दुबई, न्यूयॉर्क, वाशिंगटन डीसी और एम्स्टर्डम का नाम आता है. इन सभी शहरों ने अपने नागरिकों की सहूलियत के लिए डिजिटल तकनीक को बहुत गहराई से अपनाया है.

भारतीय शहरों का प्रदर्शन: दिल्ली सबसे आगे
इस वैश्विक सूची में भारत के तीन सबसे प्रमुख शहरों को जगह मिली है, जो देश के लिए एक बेहद सकारात्मक संकेत है

दिल्ली (43वां स्थान): भारत के शहरों में देश की राजधानी दिल्ली सबसे आगे रही. दिल्ली को 100 में से 59 अंक मिले हैं. दिल्ली ने सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन करने और बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं में नई तकनीक जोड़ने में अच्छा सुधार किया है.

बेंगलुरु (46वां स्थान): भारत की ‘आईटी राजधानी’ कहे जाने वाले बेंगलुरु को भी 59 अंक ही मिले हैं, लेकिन कुछ तकनीकी बारीकियो के कारण यह दिल्ली से तीन पायदान पीछे 46वें स्थान पर रहा. बेंगलुरु अपने मजबूत स्टार्टअप माहौल और तकनीकी युवाओं की वजह से इस लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहा.

मुंबई (51वां स्थान): भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई 57 अंकों के साथ 51वें नंबर पर रही. हालांकि मुंबई की कुल रैंकिंग बाकी दोनों भारतीय शहरों से थोड़ी पीछे है, लेकिन एक खास मामले में मुंबई ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *