(नई दिल्ली)27जुलाई,2026.
एंटी पेपर लीक बिल पर लोकसभा में जारी गतिरोध खत्म हो गया है।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने लोक परीक्षा अनुचित साधन निवारण संशोधन विधेयक 2026 पर मंगलवार से चर्चा शुरू करने पर सहमति दे दी है. सदन की कार्यवाही के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी दलों से बिल पर व्यापक चर्चा और इसे पारित करने में सहयोग की अपील की. इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न राजनीतिक दलों के फ्लोर लीडर्स से इस पर स्वयं बातचीत की. लोकसभा अध्यक्ष की इस अपील के बाद राजनीतिक दलों के बीच इस पर चर्चा को लेकर सहमति बनी. सूत्रों के मुताबिक करीब 10 घंटे इस बिल पर चर्चा को दिए जाएंगे.
इससे पहले सोमवार को विपक्ष के हंगामे की वजह से संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही नहीं चल पाई. हंगामे की वजह से दोनों सदनों की कार्यवाही बार-बार स्थित करनी पड़ी. सत्ता पक्ष ने इसके लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया(साभार एजेंसी)
