(देहरादून)27जुलाई,2026.
राजधानी देहरादून को सुंदर, स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल ‘ग्रीन सिटी’ के रूप में विकसित करने के लिए नगर निगम ने एक बड़ा और महत्वाकांक्षी एक्शन प्लान तैयार किया है। नगर निगम के मौजूदा कार्यकाल में अब तक 25 नए पार्क विकसित कर जनता को समर्पित किए जा चुके हैं।अब निगम का मुख्य लक्ष्य शहर के हर वार्ड और मोहल्ले तक हरियाली और पार्कों की पहुंच बनाना है।ये बातें मीडिया से बातचीत करते हुए देहरादून नगर निगम के महापौर सौरभ थपलियाल ने साझा कीं।
देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल ने इस हरित क्रांति की रूपरेखा साझा करते हुए बताया:
अतिक्रमण मुक्त जमीनों का इस्तेमाल: शहर में अतिक्रमण से मुक्त कराई गई सरकारी और खाली जमीनों को चिन्हित किया जा रहा है, जहां नए और सुंदर पार्क विकसित किए जाएंगे।
हर उम्र के लिए सुविधाएं: पार्कों में बच्चों के खेलने के लिए आधुनिक खेल उपकरण, युवाओं और बुजुर्गों की सेहत के लिए ओपन जिम (Open Gym) तथा सुबह-शाम टहलने के लिए वॉकिंग ट्रैक (Walking Track) तैयार किए जा रहे हैं।
घर-घर हरियाली: ‘हरियाला पर्व’: नगर निगम द्वारा ‘हरियाला पर्व’ अभियान के तहत घर-घर सहजन (Drumstick) और पौष्टिक सब्जियों के पौधे बांटे जा रहे हैं, ताकि आम नागरिक भी अपने स्तर पर शहर को हरा-भरा बनाने में योगदान दे सकें।
क्लीन दून – ग्रीन दून का संकल्प
नगर निगम की इस पहल से न केवल देहरादून के वायु प्रदूषण और कंक्रीट के जंगल में कमी आएगी, बल्कि स्थानीय निवासियों को अपने घर के पास ही घूमने और बच्चों को खेलने के लिए एक बेहतरीन और सुरक्षित वातावरण मिलेगा।(साभार)
