(नैनीताल)17जून,2026.
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने उच्चतर न्यायिक सेवा संवर्ग के 35 न्यायिक अधिकारियों को बड़ी सौगात दी है। हाईकोर्ट ने उत्तराखंड उच्चतर न्यायिक सेवा नियमावली 2004 के नियम 27 के तहत इन अधिकारियों को ₹1,63,030-₹2,19,090 (जे 6) का ‘सिलेक्शन ग्रेड’ प्रदान किया है. जिनमें ज्यादातर को 2020 से यह लाभ मिलेगा. हालांकि, इन जजों के सिलेक्शन ग्रेड मिलने का दिनांक और वर्ष अलग-अलग है।
इन्हें मिलेगा लाभ: हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता के हस्ताक्षरों से जारी अधिसूचना के मुताबिक, यह लाभ अधिकारियों के नाम के आगे अंकित तिथि और अवधि से प्रभावी माना जाएगा।जिन अधिकारियों को यह लाभ मिला है, उनमें विभिन्न जिलों के जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालयों के प्रधान न्यायाधीश और अन्य विधिक निकायों में प्रतिनियुक्ति पर तैनात अधिकारी शामिल हैं।
इनमें विजयांत कुमार पीठासीन अधिकारी, औद्योगिक न्यायाधिकरण एवं श्रम न्यायालय (हल्द्वानी), शंकर राज सेवानिवृत्त, गुरुबख्श सिंह अध्यक्ष, वाणिज्यिक कर न्यायाधिकरण उत्तराखंड (देहरादून), धर्म सिंह जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पौड़ी), सुबीर कुमार रजिस्ट्रार (सतर्कता) उत्तराखंड हाईकोर्ट (नैनीताल), नीतू जोशी अध्यक्ष, स्थाई लोक अदालत (हरिद्वार), विंध्याचल सिंह जिला एवं सत्र न्यायाधीश (चमोली), मनीष मिश्रा प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय (उधम सिंह नगर) के नाम शामिल हैं।
इसके अलावा पंकज तोमर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (बागेश्वर), सुशील तोमर प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय (नैनीताल), राहुल गर्ग पीठासीन अधिकारी, श्रम न्यायालय (हरिद्वार), नीना अग्रवाल जिला एवं सत्र न्यायाधीश (रुद्रप्रयाग), बृजेंद्र सिंह कानूनी सलाहकार, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (हरिद्वार), कंवर अमनिंदर सिंह प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ऋषिकेश) शामिल हैं.
भारत भूषण पांडेय अपर प्रधान न्यायाधीश 1, पारिवारिक न्यायालय (रुड़की), अरविंद कुमार अपर सचिव, विधायी एवं संसदीय कार्य, उत्तराखंड सरकार (देहरादून), सायन सिंह सचिव सह रजिस्ट्रार, राज्य स्तरीय पुलिस शिकायत प्राधिकरण, मोनिका मित्तल प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (देहरादून), नीलम रात्रा प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (हरिद्वार) के नाम शामिल हैं।
इसके अलावा मनोज गर्ब्याल प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, काशीपुर (उधम सिंह नगर), विनोद कुमार अपर प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय (विकासनगर), अंजुश्री जुयाल न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय (अल्मोड़ा), प्रितु शर्मा अपर जिला न्यायाधीश, वाणिज्यिक न्यायालय (देहरादून), सुजीत कुमार प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (हल्द्वानी) शामिल हैं।
वहीं, मोहम्मद सुल्तान सेवानिवृत्त, चंद्र महेश कौशिवा द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (देहरादून), शादाब बानो अपर निदेशक, उत्तराखंड न्यायिक एवं विधिक अकादमी (उजाला) भवाली, नसीम अहमद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (टिहरी), अर्चना सागर अपर प्रधान न्यायाधीश द्वितीय, पारिवारिक न्यायालय (रुड़की) के नाम शामिल हैं।
ओम कुमार अपर प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय (ऋषिकेश), संजीव कुमार प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (नैनीताल), अंबिका पंत प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (रुड़की), विजय लक्ष्मी विहान प्रस्तुतकर्ता अधिकारी, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (नई दिल्ली), प्रदीप कुमार मणी सदस्य सचिव, उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (नैनीताल), अनिरुद्ध भट्ट अपर जिला न्यायाधीश, वाणिज्यिक न्यायालय (हल्द्वानी) शामिल हैं(साभार एजेंसी)
