निकायों में भूमि का डिजिटल रिकार्ड तैयार करने की समय सीमा तय

Uttarakhand News

(देहरादून)14जून,2026

उत्तराखंड राज्य के चार निकायों में भूमि का डिजिटल रिकार्ड तैयार करने की समय सीमा को बढ़ाया गया है। पहले जून तक समय सीमा तय की गई थी, जिसे अब जुलाई किया गया है। पर जो स्थिति है, उसमें यह कार्य पूरा हो सकेगा? यह बड़ा सवाल है।

प्रदेश के चार निकाय अल्मोड़ा,भगवानपुर, नरेंद्र नगर और किच्छा मे भूमि का डिजिटल रिकार्ड तैयार करने की कवायद को करीब दो साल से चल रही है। यह कार्य कई चरणों में किया जाना है। इसके तहत पहले ड्रोन सर्वे, भू-सत्यापन, अभिलेखों का मिलान किया जाना है।

इसके बाद लोगों को नोटिस देते हुए पक्ष को सुना जाना है। इसके बाद डिजिटल रिकार्ड तैयार करने का काम पूरा हो सकेगा। पर अभी की तीसरे चरण का कार्य (नरेंद्र नगर ) में हो सका है। यहां पर संंबंधित लोगों को नोटिस देते हुए पक्ष सुना जाना बाकी है।

अल्मोड़ा और किच्छा में 10 प्रतिशत कार्य हुआ

अल्मोड़ा और किच्छा में दस प्रतिशत से भी कम अभिलेखों का मिलान का काम हो सका है। जबकि भगवानपुर मं करीब 61 प्रतिशत काम पूरा हो सका है। इस कार्य को पूरा होने के बाद आगे की प्रक्रिया होगी। इस संबंध में राजस्व परिषद सचिव रंजना राजगुरु ने बताया कि चार निकायों में भूमि का डिजिटल रिकार्ड तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *