(नई दिल्ली)12जून,2026.
राज्यसभा की 27 रिक्त सीटों में से 24 पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं, जबकि शेष तीन सीटों के लिए 18 जून को मतदान कराया जाएगा। चुनाव वाले तीन सीटों में झारखंड की दो और मिजोरम की एक सीट शामिल है।
निर्विरोध चुनी गई 24 सीटों महाराष्ट्र, तमिलनाडु और ओडिशा की तीन उपचुनाव वाली सीटें भी शामिल हैं। भाजपा नीत एनडीए ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि विपक्षी दलों के खाते में पांच सीटें गईं। इनमें कांग्रेस ने कर्नाटक में तीन सीट निर्विरोध हासिल की हैं। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और मंसूर अली खान को राज्यसभा के लिए चुना गया है।
गुजरात की सभी चार सीटें बीजेपी ने जीती:
गुजरात में भाजपा ने सभी चार सीटों पर जीत हासिल की। पार्टी के राजूभाई शुक्ला, मानसिंह परमार, मुकेशभाई राठवा और जितेंद्र कंजरिया निर्विरोध चुने गए। इसके साथ ही कांग्रेस की राज्यसभा में गुजरात से एकमात्र सीट भी समाप्त हो गई, जिस पर शक्ति सिंह गोहिल का प्रतिनिधित्व था।
राजस्थान में यथास्थिति बनी रही:
भाजपा के अलका गुर्जर और सतीश पूनिया निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि कांग्रेस के नीरज डांगी ने अपनी सीट बरकरार रखी। मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के जेम्स कॉनराड, अरुणाचल प्रदेश में भाजपा के ताई टागक और मणिपुर में ए. शारदा देवी निर्विरोध चुने गए।
उपचुनावों में ओडिशा से भाजपा के देबाशीष सामंतराय, महाराष्ट्र से एनसीपी के राजेंद्र जैन और तमिलनाडु से कांग्रेस के प्रवीण चक्रवर्ती निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। अब झारखंड और मिजोरम की तीन सीटों पर 18 जून को मतदान के बाद राज्यसभा की सभी रिक्त सीटों की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। मध्य प्रदेश में भाजपा ने तीनों सीटें जीती हैं।मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की उम्मीदवार थी उनका नामांकन रद्द होने के बाद तीसरी सीट भी भाजपा ने जीत लिया।
