सीएम धामी ने दी ₹138 करोड़ की योजनाओं की सौगात

Uttarakhand News

(देहरादून)27मई,2026

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अल्मोड़ा जनपद में लगभग ₹138 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, नगर विकास और ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य के तहत प्रदेशभर में सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा व्यवस्था और पेयजल योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा जनपद सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यहां की स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इन योजनाओं के पूर्ण होने से जनपदवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति प्राप्त होगी।

कार्यक्रम में अजय टम्टा, हेमा गैड़ा, प्रमोद नैनवाल, सतपाल सिंह बिष्ट, अंशुल सिंह तथा चंद्रशेखर आर घोड़के सहित जनप्रतिनिधि, विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।(साभार)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *