(नई दिल्ली)10मई,2026
जारी किये गये सरकारी नोटिफिकेशन के मुताबिक राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को एन रंगासामी को पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त किया. गृह मंत्रालय के नोटिफिकेशन में कहा गया, ‘राष्ट्रपति एन रंगासामी को शपथ लेने की तारीख से केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए खुशी है.’ आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नोटिफिकेशन के बाद लेफ्टिनेंट गवर्नर के कैलाशनाथन ने रंगासामी को सरकार बनाने के लिए बुलाया है.
सूत्रों ने बताया कि रंगासामी 13 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. 9 अप्रैल को हुए केंद्र शासित प्रदेश चुनाव में ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की आसान जीत के बाद रंगासामी पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनने वाले हैं. नतीजे 4 मई को घोषित किए गए थे.
ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस (AINRC) ने जिन 16 सीटों पर चुनाव लड़ा था, उनमें से 12 पर जीत हासिल की और बीजेपी ने जिन 10 सीटों पर चुनाव लड़ा था, उनमें से चार पर जीत हासिल की. एनडीए के दूसरे घटक ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस और लचिया जननायगा काची (LJK) ने एक-एक सीट जीती, जिससे 30 सदस्यों वाले सदन में गठबंधन की सीटों की संख्या 18 हो गई. इसके अलावा, तीन नॉमिनेटेड सदस्य भी होंगे.
विपक्षी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम ने पांच और कांग्रेस ने एक सीट जीती. नई तमिलगा वेत्त्री कज़गम (टीवीके) ने दो सीटें जीती. शुक्रवार को जारी एक सरकारी नोटिफिकेशन के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी और उनके मंत्रियों का इस्तीफा 7 मई से स्वीकार कर लिया है.(साभार एजेंसी)
