अशोक लाहिड़ी:नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष

National News

(नई दिल्ली)25अप्रैल,2026.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने नीति आयोग के ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए दक्षिण दिनाजपुर के बालुरघाट से भाजपा के निवर्तमान विधायक और प्रख्यात अर्थशास्त्री अशोक लाहिड़ी को संस्था का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

हाल ही में बंगाल विधानसभा चुनाव की उम्मीदवार सूची से उनका नाम हटने को लेकर सियासी गलियारों में काफी चर्चा थी, लेकिन इस नई नियुक्ति ने उन सभी कयासों पर विराम लगा दिया है।

गोबर्धन दास होंगे सदस्य:
शुक्रवार को जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, अशोक लाहिड़ी के साथ-साथ जाने-माने विज्ञानी गोवर्धन दास को भी नीति आयोग के सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कौन हैं अशोक लाहिड़ी?:
लाहिड़ी ने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, एशियन डेवलपमेंट बैंक, बंधन बैंक और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक फाइनेंस एंड पॉलिसी में शोध/शिक्षण या नेतृत्व के पदों पर कार्य किया है।

पब्लिश पेंगुइन के साथ उनकी लेखक प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने विश्व बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में भी क्रमशः सलाहकार और वरिष्ठ अर्थशास्त्री के तौर पर काम किया है।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *