(देहरादून)5अप्रैल,2026.
पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन जुटाने के लिए मुख्यमंत्री धामी के तरकश में समान नागरिक संहिता, नकलरोधी कानून, सख्त धर्मांतरण रोकथाम कानून समेत कई ऐतिहासिक फैसले हैं। ममता सरकार पर सियासी प्रहार करने के साथ ही सीएम उत्तराखंड के विकास योजनाओं व फैसलों को भी जनता के समक्ष रख कर वोट की अपील करेंगे।
छह अप्रैल को सीएम बगड़ा विधानसभा से सोमा ठाकुर, बंगांव उत्तर से अशोक कृतानिया, बंगांव दक्षिण से स्वप्न मंजूमदार व गैघाटा विधानसभा से प्रत्याशी शुभराता ठाकुर के नामांकन में शामिल होंगे। इसके बाद बंगांव रेलवे स्टेशन से चुनावी सभा संबोधित करेंगे(साभार एजेंसी)
