“आपदा जोखिम न्यूनीकरण” कार्यशाला आयोजित

(नैनीताल) 08अगस्त,2926 सरोवर नगरी से महज 22 किलोमीटर दूर भीमताल विकास भवन सभागार में आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें केबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने हिस्सा लिया। कार्यशाला का शुभारंभ मंत्री पंचायती राज, आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास, आयुष व आयुष शिक्षा, पुनर्गठन एवं जनगणना उत्तराखंड सरकार मदन कौशिक द्वारा […]

Continue Reading

सीएम धामी ने 13 महिलाओं को दिया तीलू रौतेला सम्मान

(देहरादून)08अगस्त,2026 तीलू रौतेली जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार और 35 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सभी पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को […]

Continue Reading

सीएम धामी द्वारा “खेल विश्वविद्यालय”, प्रगति की समीक्षा

(देहरादून)08अगस्त,2026 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग द्वारा उत्तराखण्ड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की विस्तृत प्रगति प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुतीकरण के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में विकसित की जा रही खेल अवसंरचना, शैक्षणिक भवनों, प्रशिक्षण सुविधाओं, छात्रावासों, खेल विज्ञान केंद्र, अनुसंधान सुविधाओं तथा अन्य निर्माण कार्यों की […]

Continue Reading

तकनीकी शिक्षा विभाग लगाएगा “रोजगार मेले”

(देहरादून)08अगस्त,2026 उत्तराखंड राज्य के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को देशभर की बहुराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग प्रदेशभर में विशेष रोजगार मेलों का आयोजन करेगा। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में दो-दो रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। इनमें विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा, सेवायोजन एवं कौशल विकास विभाग भी भागीदारी करेंगे। विद्यालयी […]

Continue Reading

“सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार”-सीएम धामी

(देहरादून)08अगस्त,2026. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत 9लाख 87हजार 17 विभिन्न पेंशन लाभार्थियों को कुल ₹ 146 करोड़ 32 लाख 50 हज़ार की पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया। यह भुगतान जुलाई माह 2026 की पेंशन का किया गया। मुख्यमंत्री ने […]

Continue Reading

उत्तराखंड में अगले दो दिन बहुत भारी बारिश का अलर्ट

(देहरादून)08अगस्त,2026. उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते अगले दो दिनों में कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ अत्यंत तीव्र वर्षा और आकाशीय […]

Continue Reading

मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा SIR की समीक्षा

(देहरादून)08अगस्त,2026 मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आज कुमाऊं-गढ़वाल के मंडलायुक्तों सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर SIR अभियान की समीक्षा की। सीईओ ने सभी जनपदों के डीईओ को निर्देश देते हुए कहा कि बूथ लेवल अधिकारी और फील्ड स्टॉफ मेहनत से कार्य कर रहे हैं, लिहाजा उन्हें प्रोत्साहित […]

Continue Reading

न्यायाधिकरणों में नियुक्ति हेतु बनेगा राष्ट्रीय आयोग

(नई दिल्ली)08अगस्त,2026 विभिन्न न्यायाधिकरणों के अध्यक्षों और सदस्यों के चयन के लिए एक आयोग गठित करने वाला विधेयक अगले सप्ताह लोकसभा में पेश किया जाएगा। यह कदम सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद उठाया जा रहा है। प्रस्तावित न्यायाधिकरण सुधार विधेयक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न न्यायाधिकरणों में अध्यक्षों और सदस्यों की नियुक्ति तथा उनकी योग्यता […]

Continue Reading

आईजी कुमाऊँ का “जनसंवाद” कार्यक्रम

(हल्द्वानी,नैनीताल) 08अगस्त,2026 पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कुमाऊँ श्रीमती निवेदिता कुकरेती (आईपीएस) की अध्यक्षता में कोतवाली हल्द्वानी सभागार में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सुनना, उनके त्वरित समाधान की दिशा में कार्य करना तथा पुलिस और जनता के […]

Continue Reading