नीट पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस चलाएगी देशव्यापी अभियान

(नई दिल्ली)13जून,2026 लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी नीट पेपर लीक के मुद्दे पर युवाओं को लामबंद करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए राहुल गांधी एक देशव्यापी अभियान का नेतृत्व करेंगे, जिसमें देशभर के छात्रों को शामिल किया जाएगा और इसकी शुरुआत 17 जून से राजस्थान को कोटा से होगी। कोटा के बाद […]

Continue Reading

सीएम धामी ने अंतराष्ट्रीय कयाकिंग,कैनोइंग आयोजन स्थल का किया निरीक्षण

(ऊधमसिंह नगर)13जून,2026. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऊधमसिंह नगर जनपद के गदरपुर क्षेत्र में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय कयाकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर प्रतियोगिता से संबंधित विभिन्न तैयारियों, खिलाड़ियों के लिए की जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी […]

Continue Reading

“12 साल विश्वास के,विकास के,जनकल्याण के”,कार्यक्रम में सीएम धामी

(ऊधमसिंह नगर)13जून,2026. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विशेष जनसंपर्क अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री का छोलिया एवं थारू सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों तथा पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत […]

Continue Reading

पीएम मोदी फ्रांस के लिए रवाना

(नई दिल्ली)13जून,2026 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी शनिवार को फ्रांस और स्लोवाकिया की दो देशों की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ होने वाली वार्ता में रक्षा सहयोग प्रमुख विषय रहने की संभावना है। भारत महत्वपूर्ण समुद्री क्षेत्रों में बढ़ती रणनीतिक प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी सैन्य क्षमताओं […]

Continue Reading

भारतीय सेना को मिले जांबाज अफसर

(देहरादून)13जून,2026 आंखों में चमक और सीने में जज्बा। और तिरंगे की शपथ के साथ फर्ज का सफर शुरू हुआ। आईएमए देहरादून की परेड में राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम दिखा। आईएमए से निकले 515 युवा अफसरों ने देश सेवा की शपथ ली। देहरादून के भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में शनिवार को तिरंगे की शान के साथ […]

Continue Reading

धीरज सेठ नए सेना प्रमुख नियुक्त

(नई दिल्ली)13जून,2026 सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को अगला सेना प्रमुख नियुक्त किया है। वह वर्तमान में सेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। धीरज सेठ 30 जून, 2026 की दोपहर से अपना पदभार संभालेंगे। वर्तमान सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी उसी दिन सेवानिवृत्त होंगे। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ नेशनल डिफेंस एकेडमी, […]

Continue Reading

‘अब युद्ध का चेहरा बदल चुका’-रक्षा मंत्री राजनाथ

(नई दिल्ली)13जून,2026 आधुनिक युद्ध के बदलते स्वरूप और नई तकनीकों से पैदा हो रही चुनौतियों के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय वायुसेना के नए अधिकारियों को भविष्य के युद्ध के लिए तैयार रहने का संदेश दिया है। तेलंगाना के हैदराबाद स्थित एयर फोर्स अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त स्नातक परेड (सीजीपी) को […]

Continue Reading

इंदौर घोषणा पत्र:दुनिया को मिला कृषि का नया रोडमैप

(इंदौर,म.प्र.)13जून,2026 जलवायु परिवर्तन, खाद्य संकट और बढ़ती कृषि चुनौतियों के बीच भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स देशों ने वैश्विक कृषि सहयोग की नई दिशा तय की है। इंदौर में आयोजित ब्रिक्स कृषि मंत्रिस्तरीय बैठक के समापन पर ‘इंदौर डिक्लेरेशन’ को सर्वसम्मति से अपनाया गया, जिसमें छोटे किसानों के सशक्तिकरण, खाद्य सुरक्षा, प्राकृतिक खेती, डिजिटल एग्रीकल्चर […]

Continue Reading

दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का खतरा

(नई दिल्ली)13जून,2026. देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। वहीं, केरल सहित दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में […]

Continue Reading

पहली बार आईएमए से मिलीं नौ महिला सैन्य अफसर

(देहरादून)13जून,2026 देहरादून भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में शनिवार को एक और इतिहास रचा गया। अकादमी की पासिंग आउट परेड (पीओपी) में पहली बार नौ महिला सैन्य अफसर पासआउट होकर भारतीय सेना का हिस्सा बनीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आयोजित इस ऐतिहासिक समारोह में कुल 515 जेंटलमैन कैडेट्स ने अंतिम पग पार कर सैन्य […]

Continue Reading