पूजा अर्चना के बाद एआरटीओ कार्यालय में आज से बनेंगे ग्रीन कार्ड

(ऋषिकेश,देहरादून)11अप्रैल,2025 चारधाम की यात्रा पर जाने के लिए आज से ग्रीन कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए परिवहन विभाग ने तैयारी पूरी कर दी है। एआरटीओ प्रशासन रावत सिंह कटारिया ने बताया कि चारधाम की यात्रा के लिए शुक्रवार से ग्रीन कार्ड बनाए जाएंगे। ग्रीन कार्ड के लिए दो काउंटर बनाए गए हैं। कर्मचारियों की ड्यूटी […]

Continue Reading

पूर्व सीएम हरीश रावत करेंगे गंगा सम्मान यात्रा

(देहरादून)11अप्रैल,2025. पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आगामी 15 अप्रैल गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा से गंगा सम्मान यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे जनपद सहित टिहरी और श्रीनगर से देवप्रयाग तक गंगा के किनारे पैदल यात्रा कर जनसमस्याओं को सुनेंगे। वहीं स्थानीय लोगों से वार्ता कर जन मुददों पर भी चर्चा की जाएगी। गंगा सम्मान […]

Continue Reading

OPS की बहाली के लिए हुई आक्रोश रैली

(गैरसैंण)10अप्रैल,2025. उत्तराखण्ड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में नई पेंशन योजना (NPS) और यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) के विरोध में तथा OPS की पुनः बहाली के लिए एक विशाल आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। रैली में प्रदेश के विभिन्न जनपदों — मुनस्यारी से मोरी, देवाल से खटीमा तक — से आए हजारों की संख्या में […]

Continue Reading

श्री बदरीनाथ धाम एवं केदारनाथ धाम के पूजाओं की आन लाइन बुकिंग शुरू

(देहरादून)10अप्रैल,2025. आगामी यात्राकाल हेतु श्री बदरीनाथ धाम एवं श्री केदारनाथ धाम में होनेवाली पूजाओं की आन लाईन बुकिंग आज से मंदिर समिति की आधिकारिक वेबसाइट www. badrinath- kedarnath. gov. in पर शुरू हो गयी है। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति( बीकेटीसी) मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने यह जानकारी दी है। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी […]

Continue Reading

समय का सदुपयोग करें,बीता समय वापस नहीं आता-मुख्यमंत्री धामी

(देहरादून)10अप्रैल,2025. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हरिद्वार में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह-2025 कार्यक्रम में प्रतिभाग कर नवनिर्मित भवन व स्मार्ट रूम का लोकापर्ण किया। उन्होंने प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने नए भवन व स्मार्ट रूम के लोकापर्ण पर सभी […]

Continue Reading

एलिवेटेड रोड़ निर्माण को केन्द्रीय मंत्री की हरी झंडी

(देहरादून)10 अप्रैल,2025. श्रीनगरवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। शीघ्र ही पंच पीपल से स्वीत तक एलिवेटेड रोड़ का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस महत्वकांक्षी परियोजना के निर्माण को अंतिम स्वीकृति दे दी गई है। यह परियोजना […]

Continue Reading

गंगोत्री-यमुनोत्री,टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजनाओं की DPR तैयार

(देहरादून)10अप्रैल,2025. उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं कार्यकारी सतीश कुमार से राज्य में प्रस्तावित पांच रेल परियोजनाओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि गंगोत्री-यमुनोत्री और टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजनाओं की डीपीआर तैयार हो चुकी है। उन्होंने रेलवे बोर्ड से इन दोनों परियोजनाओं की डीपीआर को अनुमोदन देने […]

Continue Reading

चार धाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की संख्या में नियंत्रण न रखना,हो सकता है खतरनाक

(देहरादून)10अप्रैल,2025. उत्तराखंड में क्लाइमेट चेंज के प्रभाव, पर्यावरण, शहरीकरण और वेस्ट मैनेजमेंट सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली संस्था सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्यूनिटी (एसडीसी) फाउंडेशन ने उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा 2025 में चारधामों की कैरिंग कैपेसिटी को देखते हुए हर दिन वहां जाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या तय करने की […]

Continue Reading

ऑनलाइन जारी हो सकती है मतदाता सूची,बैलेट पेपर भिजवाए गए

(देहरादून)10अप्रैल,2025. उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग इसी सप्ताह मतदाता सूची ऑनलाइन जारी करेगा। इस संबंध में आयोग के अफसरों के साथ एनआईसी अफसरों की बैठक हुई है। बैठक में पूरी प्रक्रिया पर अंतिम निर्णय लिया गया। राज्य निर्वाचन आयोग इस बार पंचायत चुनाव से पूर्व मतदाताओं को जागरूक करने में […]

Continue Reading

अधिकारी स्थानीय लोगों की समस्याओं का निस्तारण तत्परता से स्थानीय स्तर पर ही करे- सीएम धामी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को अपने कैम्प कार्यालय लोहिया हेड में जनता से मिले व उनकी समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने संबंधित अधिकारियो को आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देश दिए है | मुख्यमंत्री ने अधिकारियो को निर्देश दिए है कि लोगों की समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई […]

Continue Reading