मुख्यमंत्री धामी ने कावंड़ियों के पांव पखार किये स्वागत

( हरिद्वार )17 जुलाई,2025. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुॅचकर ओम पुल के निकट गंगा घाट पर आयोजित प्रतिभाग किया तथा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए शिवभक्त कांवड़ियों का चरण धोकर स्वागत किया व सम्मानित किया। उन्होंने आयोजित भजन सन्ध्या में भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री धामी का भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध सख्त रूख,कार्रवाई के निर्देश

(देहरादून )17 जुलाई,2025. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विजिलेंस को भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए खुली छूट प्रदान की हुई है। इसका असर, साल दर साल बढ़ते विजिलेंस ट्रैप और गिरफ्तारियों की संख्या में रूप में नजर आ रहा है। यही नहीं मजबूत साक्ष्य के आधार विजिलेंस गत साढ़े चार साल में 71 […]

Continue Reading

पहाड़ों में निवेश करने पर मिलेगी चार से 40 करोड़ तक अतिरिक्त सब्सिडी

( देहरादून )17 जुलाई,2025. उत्तराखंड राज्य में पर्वतीय क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार उद्योगों को चार से 40 करोड़ तक अतिरिक्त सब्सिडी देगी। उत्तराखंड मेगा इंडस्ट्रियल एवं इंवेस्टमेंट नीति में निवेशकों को पर्वतीय प्रोत्साहन देने का प्रावधान किया गया। उद्योग विभाग ने उत्तराखंड इंडस्ट्रियल एवं इंवेस्टमेंट नीति लागू करने के […]

Continue Reading

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से की मुलाकात

(बीजिंग,चीन) 16जुलाई,2025. भारत और चीन के बीच बीते कुछ वर्षों से चले आ रहे सीमा तनाव के बीच एक सकारात्मक तस्वीर सामने आई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। यह मुलाकात शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों की बैठक के मौके पर हुई। यह पहला […]

Continue Reading

“हरेला पर्व” पर मुख्यमंत्री धामी ने रोपा रुद्राक्ष का पौधा

( देहरादून)16जुलाई,2025. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज परिसर, देहरादून में “हरेला का त्योहार मनाओ, धरती माँ का ऋण चुकाओ” थीम पर आयोजित राज्यव्यापी पौधारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए समस्त प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। […]

Continue Reading

डॉ.तृप्ता ठाकुर:उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की नई कुलपति

(देहरादून)16जुलाई,2025. उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय को नई कुलपति मिल गई हैं। डॉ. तृप्ता ठाकुर को राज्यपाल एवं कुलाधिपति ले.ज.गुरमीत सिंह द्वारा कुलपति नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान में महानिदेशक के पद पर कार्यरत थी। डॉ.ठाकुर वर्तमान में राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान (एनपीटीआई), फरीदाबाद की महानिदेशक हैं। उनकी नियुक्ति उत्तराखंड तकनीकी […]

Continue Reading

शिक्षकों ने प्रार्थना सभा में बच्चों को गीता के श्लोक पढ़ाने का किया विरोध

(देहरादून )16जुलाई, 2025. उत्तराखंड में शिक्षकों ने प्रार्थना सभा में बच्चों को गीता के श्लोक पढ़ाने का विरोध किया है। एससी, एसटी शिक्षक एसोसिएशन ने इस मामले में शिक्षा निदेशक को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि यह धार्मिक ग्रंथ है। संविधान के मुताबिक शैक्षणिक संस्थानों में धार्मिक शिक्षा प्रदान नहीं की […]

Continue Reading

“अभ्युदय वात्सल्यम्” ने अद्भुत उत्साह से मनाया ‘हरेला ‘

(देहरादून)16जुलाई,2025. आज अभ्युदय वात्सल्यम् संस्था ने देहरादून स्थित अपने पंजीकृत कार्यालय पर पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं सास्कृतिक गतिविधियों को समाहित करते हुये दिनांक 16जुलाई,2025. दिन बुधवार को “हरेला उत्सव लोक संस्कृति महोत्सव आयोजित किया गया । लोक संगीत से सराबोर माहौल में लोक गायक गिरीश सनवाल पहाड़ी, हरीश मेहरा, मनोज सामन्त, कुंदन कोरंगा, नंदी […]

Continue Reading

“भारत ने पाकिस्तान के ज्यादातर ड्रोन्स मार गिराए, कई सही हालत में बरामद हुए”-CDS चौहान

(नई दिल्ली)16जुलाई,2025. भारत के सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के हमलों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ हथियार रहित ड्रोन (अन-आर्म्ड ड्रोन) का इस्तेमाल किया था। हालांकि, इनमें से कोई भी पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सैन्य और नागरिक […]

Continue Reading

जनभागीदारी से ही टीबी उन्मूलन संभव-राज्यपाल उत्तराखंड

(देहरादून)15 जुलाई, 2025. राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को राजभवन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित ‘‘टीबी मुक्त भारत अभियान’’ के अंतर्गत पुरस्कार समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने टीबी रोगियों को गोद लेकर नियमित निगरानी और मानसिक संबल प्रदान कर रोगियों के स्वस्थ […]

Continue Reading