बागेश्वर पहुंचे सीएम धामी

(देहरादून)06दिसंबर,2025. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गरुड़ से कार के माध्यम से बागेश्वर पहुंच गए हैं। भाजपा जिला कार्यालय में ढोल, नगाड़े और छोलिया नृत्य के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। यहां सीएम विभिन्न संगठनों के लोगों के साथ, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भेंटवार्ता करेंगे।(साभार एजेंसी)

Continue Reading

हर्बल इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए क्लस्टर मॉडल पर कार्य हो–सीएम धामी

(देहरादून)05दिसंबर,2025. उत्तराखंड सचिवालय में आयोजित जड़ी-बूटी सलाहकार समिति की बैठक में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांवों में क्लस्टर बनाकर हर्बल सेक्टर में व्यवस्थित रूप से कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में उपलब्ध हर्बल और औषधीय उत्पादों के संवर्धन एवं प्रोत्साहन पर विशेष ध्यान दिया […]

Continue Reading

हाईकोर्ट के आदेश पर UKPCS मुख्य परीक्षा स्थगित

(हरिद्वार)05दिसंबर,2025. उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने UKPCS (उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा) मुख्य परीक्षा 2025 (लिखित प्रकृति) को स्थगित कर दिया है। आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार रिट याचिका संख्या–455 (एसबीओ) ऑफ 2025 में माननीय उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा 04 दिसम्बर 2025 को पारित आदेश के अनुपालन में यह […]

Continue Reading

UPSC में बंपर भर्ती -ट्रेडमार्क व जीआई परीक्षक के 100 पद

(नई दिल्ली)05दिसंबर,2025. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग के अंतर्गत पेटेंट, डिजाइन और ट्रेडमार्क महानियंत्रक (CGPDTM) के कार्यालय में ट्रेडमार्क एवं भौगोलिक संकेत (GI) परीक्षक के 100 रिक्त पदों और UPSC में उप निदेशक (परीक्षा रिफॉर्म) के 2 पदों पर भर्ती के लिए पात्र […]

Continue Reading

दुनिया ने देखी मोदी-पुतिन की अद्भुत केमिस्ट्री

(नई दिल्ली)05दिसंबर,2025 रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से एयरपोर्ट पर जाकर किया गया स्वागत अमेरिकी मीडिया की सुर्खियां बन गया। द न्यूयॉर्क टाइम्स, द वॉशिंगटन पोस्ट और द वॉल स्ट्रीट जर्नल समेत कई प्रमुख समाचार पत्रों ने इसे भारत का स्ट्रॉन्ग जियोपॉलिटिकल स्टेटमेंट बताया। यानी ऐसा शक्तिशाली भू-राजनीतिक संकेत, जिससे […]

Continue Reading

शिवसेना UBT सांसद ने लोकसभा में दिया स्थगन नोटिस

(नई दिल्ली)05दिसंबर,2025. संसद के शीतकालीन सत्र का आज पांचवां दिन है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। उन्होंने मांग की है कि इंडिगो एयरलाइंस की सेवाओं में बाधा पर तत्काल चर्चा हो, क्योंकि इससे देश में यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा […]

Continue Reading

फर्जी महंगे दामों पर शराब बेचने वाले नेटवर्क का भंडाफोड

(देहरादून)04दिसंबर,2025. आबकारी विभाग ने अवैध शराब के एक संगठित और शातिर नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जो असली शराब की बोतलों पर फर्जी सैन्य लेबल लगाकर उसे “सरकारी सप्लाई” बताए जाने वाले माल के रूप में बेचता था। यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और शादी-पार्टियों में महंगे दाम पर शराब की सप्लाई करता […]

Continue Reading

कृषि प्रदर्शनी का सीएम धामी ने किया शुभारंभ

(देहरादून)04दिसंबर,2025 उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती के अवसर पर गोविन्द वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर द्वारा लोहिया हेड मैदान में आयोजित कृषि गोष्ठी एवं कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय, कृषि विभाग तथा विभिन्न संस्थानों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और इसे […]

Continue Reading

सीएम धामी ने दक्षता पुरस्कार से दिव्यांगजनों को किया सम्मानित

(देहरादून)04दिसंबर,2025. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को विश्व दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार वितरण समारोह में दिव्यांगजन प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि, मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं मानपत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देहरादून में ₹905.13 लाख की लागत से […]

Continue Reading

अर्धसैनिक बल के जवान वीरता,साहस और देशभक्ति के प्रतीक-सीएम धामी

(देहरादून)04दिसंबर,2025. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल कैंप मुख्यालय हल्द्वानी में आयोजित पूर्व अर्धसैनिक बलों के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि अर्धसैनिक बलों के वीर जवानों ने कश्मीर से कन्याकुमारी और कच्छ से अरुणाचल तक हर मोर्चे पर अदम्य साहस, शौर्य और समर्पण के साथ देश की सेवा की […]

Continue Reading