चैंपियंस ट्राफी :भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से धोया

National News

(देहरादून) 24फरवरी,2025.

चैंपियंस ट्राफी के मैच में भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 49.4 ओवर में 241 रन पर सिमट गई थी। जवाब में भारत ने 42.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट कोहली ने वनडे करियर का 51वां शतक लगाया। वह 111 गेंद 100 रन बनाकर नाबाद रहे। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान विराट को शतक नहीं बनाने देने की साजिश रच रहा है। शाहीन वाइड पर वाइड फेंक रहे थे। 43वें ओवर में भारत को जीत के लिए चार रन और कोहली को शतक के लिए पांच रन चाहिए थे। 43वें ओवर की पहली गेंद पर कोहली ने एक रन लिया। फिर अगली गेंद पर अक्षर ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर विराट ने चौका लगाकर शतक भी पूरा किया और भारत को जीत भी दिलाई। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में अब दो मैच जीत लिए हैं और सेमीफाइनल में पहुंचने का दावा मजबूत कर लिया है। वहीं, पाकिस्तान की टीम चैंपियंस ट्रॉफी से लगभग बाहर हो गई है। उसे अब अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।

भारत को 223 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। शाहीन अफरीदी ने हार्दिक पांड्या को विकेटकीपर रिजवान के हाथों कैच कराया। वह आठ रन बना सके। भारत को 60 गेंद में 19 रन की जरूरत है। विराट कोहली को शतक बनाने के लिए 14 रन की जरूरत है। उनके साथ अक्षर पटेल क्रीज पर हैं।

भारत को 214 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। खुशदिल शाह ने श्रेयस अय्यर को इमाम के हाथों कैच कराया। वह 67 गेंद पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस ने कोहली के साथ 114 रन की साझेदारी निभाई।

37 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट गंवाकर 201 रन बना लिए। श्रेयस ने वनडे करियर का 21वां अर्धशतक लगाया।

35 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट गंवाकर 189 रन बना थे। 32 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट गंवाकर 175 रन बना लिए।

कोहली ने 62 गेंद पर वनडे करियर का 74वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 27वें ओवर में नसीम शाह की गेंद पर चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया।

24 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट गंवाकर 124 रन बना लिए थे। इससे पहले शुभमन गिल 46 रन बनाकर अबरार अहमद की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए थे।

भारत को 18वें ओवर में 100 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। स्पिनर अबरार अहमद ने शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड किया। 52 गेंद में सात चौके की मदद से 46 रन बना सके और अर्धशतक से चूक गए। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 102 रन था। कोहली और गिल के बीच 69 रन की साझेदारी हुई।

विराट कोहली ने वनडे में 14 हजार रन पूरे कर लिए हैं। वह इस मुकाम को छूने वाले सबसे तेज बल्लेबाज हैं। कोहली ने 287 वनडे पारियों में 14 हजार रन पूरे किए हैं। इस मामले में कोहली ने तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। तेंदुलकर ने 350 पारी में यह उपलब्धि हासिल की थी। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 84 रन था।

11 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट गंवाकर 67 रन बना लिए थे। हारिस रऊफ के इस ओवर में खुशदिल शाह ने शुभमन गिल का कैच छोड़ दिया। वह तब 35 रन पर थे। इस वक्त भारत को एकमात्र झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा था। उन्हें शाहीन अफरीदी ने क्लीन बोल्ड किया। रोहित 15 गेंद में 20 रन बना सके।

यह वही गेंद थी, जिस पर रोहित 2021 टी20 विश्व कप में शाहीन की गेंद पर आउट हुए थे।

पहले ओवर में दो रन बनाने के बाद दूसरे ओवर में भारत ने 10 रन बटोरे। रोहित ने नसीम शाह के ओवर में लगातार दो गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाया। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के 12 रन था।

इससे पहले पाकिस्तान ने भारत के सामने 242 रन का लक्ष्य रखा। पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने पहले ओवर में गेंदबाजी की। उन्होंने केवल दो रन खर्च किए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 49.4 ओवर में 241 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने वनडे में लगातार पांचवें मैच में विपक्षी टीम को 50 ओवर के अंदर ऑलआउट किया है। हर्षित राणा ने खुशदिल शाह को कोहली के हाथों कैच कराया और पाकिस्तान की पारी समेट दी। खुशदिल ने 39 गेंद में दो छक्के की मदद से 38 रन की पारी खेली। भारत की ओर से कुलदीप ने सबसे ज्यादा तीन और हार्दिक पांड्या ने दो विकेट झटके।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को बाबर आजम और इमाम उल हक ने सधी हुई शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को हार्दिक पांड्या ने तोड़ा। उन्होंने बाबर को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। वह 26 गेंद पर पांच चौके की मदद से 23 रन बना सके। इसके अगले ही ओवर में इमाम उल हक भी रन आउट हो गए। वह 26 गेंद में 10 रन बना सके। 47 रन पर दो विकेट गिर जाने के बाद सऊद शकील और कप्तान मोहम्मद रिजवान ने पारी संभाली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी हुई। इस बीच शकील ने वनडे करियर का चौथा अर्धशतक लगाया। इस साझेदारी को अक्षर पटेल ने तोड़ा। उन्होंने रिजवान को क्लीन बोल्ड किया। वह 77 गेंद में तीन चौके की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होते ही फिर से विकेट की झड़ी लग गई। शकील भी 76 गेंद में पांच चौके की मदद से 62 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार बने। तैयब ताहिर चार रन और सलमान अली आगा 19 रन बनाकर आउट हुए। सलमान को कुलदीप और तैयब को जडेजा ने पवेलियन भेजा। शाहीन अफरीदी खाता नहीं खोल सके। नसीम शाह 14 रन और हारिस रऊफ आठ रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप और हार्दिक के अलावा हर्षित राणा, अक्षर और जडेजा को एक-एक विकेट मिला(साभार )

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *