विकास के नए अध्याय की तैयारी,सम्राट चौधरी ने नीतीश से मुलाकात कर लिया मार्गदर्शन

Bihar

(पटना,बिहार )20 नवंबर 2026

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। यह मुलाकात अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान बिहार के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर कल, 21 नवंबर को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जनता को समर्पित किए जाने वाले ‘नीतीश सेतु’ के लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी और उनके अनुभवों से मार्गदर्शन लिया।

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कल बिहार के विकास में एक नया अध्याय जुड़ेगा। ‘नीतीश सेतु’ के लोकार्पण से राज्य में आवागमन और सुगम होगा, व्यापार को गति मिलेगी और आमजन को बड़ी सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि यह सेतु बिहार के विकास की नई पहचान बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का बिहार के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके मार्गदर्शन में राज्य ने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली सहित अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उनके नाम पर बन रहे इस सेतु का लोकार्पण बिहार के लिए गौरव का क्षण होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बिहार के विकास के लिए निरंतर सहयोग दे रही है। राज्य सरकार केंद्र के सहयोग से विकास कार्यों को गति दे रही है। ‘नीतीश सेतु’ उसी विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोकार्पण कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।(साभार सोशल मीडिया)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *