उत्तराखंड में ठंड व ठिठुरन बढ़ी

Uttarakhand News

(देहरादून)12नवंबर,2025.

उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम शुष्क होने के बावजूद तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य या उससे कम बना हुआ है जिसकी वजह से रात के समय सर्दी बढ़ गई है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कंपकंपी छुड़ाने वाली ठंड हो रही है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में भी सुबह और शाम की ठंड बनी हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। जिसके चलते तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है। हालांकि अब रात के पारे में गिरावट आने लगी है। पर्वतीय इलाकों के न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से भी कम पहुंच गया है वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। इसके साथ ही पाला भी दुश्वारियां बढ़ाने लगा है।(साभार)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *