श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट हुए बंद

Uttarakhand News

(देहरादून)18अक्टूबर,2026

चमोली जनपद में स्थित चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट आज शनिवार को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयकारों से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक, श्रृंगार और रुद्री पाठ के बाद रात करीब 8 बजे मंदिर के कपाट बंद किए गए हैं।

भगवान रुद्रनाथ की डोली 18 अक्टूबर को देवलधार स्थित ज्वाला मंदिर में रात्रि प्रवास करेगी। 19 अक्टूबर को डोली गोपेश्वर स्थित श्री गोपीनाथ मंदिर पहुंचेगी, जहां आगामी छह माह तक भगवान रुद्रनाथ जी की पूजा-अर्चना संपन्न होगी।(साभार सू वि)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *