मंत्री कौशिक ने की विभागीय समीक्षा

Uttarakhand News

(देहरादून)28अगस्त,2026

विधानसभा भवन, देहरादून में विभागीय मंत्री श्री मदन कौशिक ने आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक की।

बैठक में विभागीय मंत्री श्री कौशिक ने विभाग की वर्तमान कार्यप्रगति, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आयुष चिकित्सा एवं आयुष शिक्षा को और अधिक सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। आयुष चिकित्सा सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचे तथा आयुष शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को बेहतर अवसर और सुविधाएँ उपलब्ध हों इसके लिए उत्तराखंड सरकार प्रतिबद्ध है।

मंत्री मदन कौशिक ने विभागीय अधिकारियों को जनहित से जुड़ी योजनाओं में तेजी लाने, कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर संबंधित विभाग के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।(साभार सोशल मीडिया)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *