मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की चौपाल का आयोजन

Uttarakhand News

(नैनीताल)24 अगस्त, 2026.

मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के चौथे दिन सोमवार को विकासखंड धारी में आईईसी वैन के माध्यम से मटियाल, पदमपुरी, भालूगाड़, कसियालेख, शशबनी एवं सुनकिया ग्राम पंचायतों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

इस दौरान रीप (ग्रामोत्थान) एवं मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की टीम द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों में चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, ग्राम्य विकास एवं स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। चौपालों में लगभग 105 ग्रामीणों ने प्रतिभाग कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के लाभार्थी अर्जुन बिष्ट के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से Meesho पर ऑनलाइन मार्केट लिंकेज किया गया। इससे स्थानीय उद्यमियों को अपने उत्पादों को ऑनलाइन बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।(साभार सू वि

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *