सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब द्वारा “रन फॉर हेल्थ”

Uttarakhand News

(देहरादून)24मई,2026

उत्तराखंड सचिवालय में गठित सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब के तत्वावधान में “रन फॉर हेल्थ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सचिवालय परिवार के सदस्यों को शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक रूप से स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में सचिवालय परिवार की 80 से अधिक महिला एवं पुरुष सदस्यों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। “पूरा सचिवालय दौड़ेगा” नारे के साथ प्रतिभागियों ने फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए, साथ ही प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर सचिव श्री संतोष बडोनी उपस्थित रहे। इसके अलावा सचिवालय संघ के अध्यक्ष श्री दीपक जोशी, क्लब अध्यक्ष श्री ललित चन्द्र जोशी, महासचिव श्री राजेंद्र जोशी, मुख्य सलाहकार श्री जीवन सिंह बिष्ट,श्रीमती रीता कौल,श्रीमती प्रमिला टम्टा,श्रीमती गोदावरी रावत,श्री भुवन चंद जोशी, श्री दिनेश घींगा, श्री सुभाष लोहनी, श्री विद्यादत्त जोशी, श्री भूपेंद्र सिंह एवं श्री गजपाल सिंह सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *