गश्ती पोत “श्रुति” हुआ लॉन्च

National News

(नई दिल्ली)20अगस्त,2026.

भारतीय नौसेना के बेड़े में एक और स्वदेशी पोत शामिल होने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नेक्स्ट जेनरेशन ऑफशोर पेट्रोल वेसल (एनजीओपीवी) श्रुति को लॉन्च किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, यह भारतीय नौसेना के स्वदेशी युद्धपोत निर्माण अभियान की दिशा में एक और अहम उपलब्धि है। ‘श्रुति’ को कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) में लॉन्च किया गया। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यार्ड 3037 के नाम से निर्माणाधीन इस पोत के लॉन्च कार्यक्रम में वाइस एडमिरल संजय साधु, कंट्रोलर ऑफ वॉरशिप प्रोडक्शन एंड एक्विजिशन मौजूद रहे।

निम्नवत उपयोगी है पोत-

समुद्र में मौजूद महत्वपूर्ण संपत्तियों की सुरक्षा।
मानवीय सहायता अभियान।
आपदा राहत अभियान (एचएडीआर)।
समुद्री डकैती यानी एंटी-पायरेसी मिशन।

कितने शिपयार्ड में बन रहे हैं ये पोत-

एनजीओपीवी का निर्माण एक साथ दो शिपयार्ड में किया जा रहा है। इनमें गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) और कोलकाता का गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) शामिल हैं। रक्षा मंत्रालय के अनुसार,लॉन्च किया गया ‘श्रुति’ जीआरएसई में तैयार किया जा रहा पोत है। लॉन्च कार्यक्रम में भारतीय नौसेना,रक्षा मंत्रालय और जीआरएसई के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *