(देहरादून)19अगस्त,2026.
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद हरिद्वार की हरिद्वार (गंगा) शाखा में ज्वालापुर जोन तृतीय में विभिन्न ब्यासों की सीवर लाईन बदलने हेतु ₹2.95 करोड़,जनपद उत्तरकाशी की पुरोला शाखा के अन्तर्गत विकासखण्ड मोरी की सांकरी पेयजल योजना हेतु ₹3.05 करोड़ तथा जनपद टिहरी के अन्तर्गत विकासखण्ड हिण्डोलाखाल के ग्राम महडजाली में उमरेश्वर माछर पेयजल पम्पिंग योजना का निर्माण किए जाने हेतु ₹26.44 करोड़ की योजना स्वीकृत करने के साथ ही जनपद चम्पावत में जिला न्यायाधीश के आवासीय भवन के निर्माण हेतु ₹5.31 लाख की धनराशि स्वीकृत किया गया है।(साभार सू वि)
