सीएम धामी द्वारा कई विकास योजनाओं की स्वीकृति

Uttarakhand News

(देहरादून)12अगस्त,2026.

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के अन्तर्गत एंचोली जाख मोटर मार्ग में मोती मार्ग प्रवेश द्वार के निर्माण किये जाने हेतु ₹8.93 लाख, विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में सेलागाड से कोटकेन्द्री तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु ₹40.53 लाख तथा विधानसभा क्षेत्र नई टिहरी में ग्राम पुलिया नामे पंचायत खडीखाल में सड़क से भारी केमर गाँव डाबरा पानी तोक तक आरसीसी खडिंजा रेलिंग मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु ₹52.06 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹31.23 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में ध्वज जयंती माता मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विकास कार्य जैसे आवास, पेयजल, शौचालय मार्ग आदि का निर्माण किये जाने हेतु ₹97 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹58.25 लाख, विधानसभा क्षेत्र पुरोला के विकासखण्ड नौगांव में रंवाई घाटी के आराध्य देवी श्री रुद्रेश्वर महाराज मंदिर बिल्ला का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹1.79 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹1.07 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट में मल्ली मनिला मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹98.80 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹59.28 लाख, जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर के विकासखण्ड धौलादेवी के न्याय पंचायत क्षेत्र ध्याडी के भेटाबडोली में भीमादेवी मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹98.50 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹59.1 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र गदरपुर के ग्राम रामबाग, ग्राम हरिपुरा एवं ग्राम पंचाननपुर में गोविन्द मंदिर/धर्मशाला, मसीत मंदिर/धर्मशाला एवं तालाब के पास मंदिर/धर्मशाला का निर्माण किये जाने हेतु ₹2.54 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 1.02 करोड़, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के ग्राम पंचायत सिरड के नैनीपाताल से ग्राम पंचायत नाघर इंटर कालेज तक सीसी सम्पर्क मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु ₹79.87 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹47.92 लाख तथा विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मैरोली के आन्तरिक मार्गों के इंटरलॉकिंग टाईल्स द्वारा निर्माण एवं ग्राम पंचायत बडपास में आन्तरिक मार्गों के इंटरलॉकिंग टाईल्स द्वारा निर्माण किये जाने हेतु ₹3.89 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹1.87 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के विकासखण्ड बाराकोट के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कल्याण सिंह अधिकारी के सम्मान में मूर्ति स्थापित किये जाने हेतु ₹32.49 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।(साभार सू वि)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *