26 लाख की स्मैक संग अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Uttarakhand News

(देहरादून)23जुलाई,2026

विकासनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 26 लाख रुपये मूल्य की 86.31 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।

कोतवाली विकासनगर पुलिस ने 22 जुलाई को गैस गोदाम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान जाकिर (24 वर्ष) पुत्र वकील, निवासी बड़ा कुआं, मिर्जापुर, थाना मिर्जापुर, जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक उत्तर प्रदेश के कैराना से एक स्थानीय तस्कर से खरीदकर लाया था। उसका इरादा स्थानीय नशे के आदी लोगों, आसपास काम करने वाले श्रमिकों तथा शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को स्मैक बेचने का था। हालांकि इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी से अन्य नशा तस्करों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जनपद में नशा तस्करों के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

पुलिस ने आरोपी से 86.31 ग्राम अवैध स्मैक
अनुमानित कीमत: 26 लाख रुपये बरामद की है

इस कार्रवाई को चौकी प्रभारी डाकपत्थर उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सनोज कुमार तथा पुलिस टीम के अन्य जवानों ने अंजाम दिया।(साभार)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *