राज्यपाल ने अल्मोड़ा के कर्कटेश्वर मंदिर में पूजा की

Uttarakhand News

(देहरादून )20जून,2026

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने जनपद अल्मोड़ा के काकड़ीघाट स्थित पावन ज्ञानवृक्ष एवं कर्कटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

काकड़ीघाट की आध्यात्मिक ऊर्जा, शांति और दिव्यता मन को गहरे स्तर पर स्पर्श करती है। स्वामी विवेकानन्द की साधना स्थली के रूप में यह स्थान हमें आत्मचिंतन, ज्ञान और राष्ट्र निर्माण के उनके प्रेरक विचारों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।

ज्ञानवृक्ष के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु किए गए प्रयास हमारी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक धरोहर के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण हैं।(साभार सू वि)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *