धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण,भावुक हुईं हेमा मालिनी

National News

(नई दिल्ली)25मई,2026

आज सोमवार 25 मई को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कारों का भव्य आयोजन हुआ है। भारत के इस सबसे बड़े नागरिक सम्मान समारोह में सिनेमा, संगीत और थिएटर जगत की मशहूर हस्तियों को सम्मानित किया जा रहा है। इस वर्ष की पद्म पुरस्कारों की सूची में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र, मलयालम सुपरस्टार ममूटी और आर. माधवन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इन हस्तियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने हाथों से यह सर्वोच्च सम्मान प्रदान कर रही हैं।

धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। धर्मेंद्र की पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। इस दौरान वे भावुक नजर आईं। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का सम्मान लेने जैसे ही हेमा मालिनी पहुंचीं, बेटी अहाना के आंसू छलक आए।

एन. राजम को किया गया सम्मानित
प्रख्यात वायलिन वादक डॉ. एन. राजम को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।

पत्नी नीता ने लिया एड गुरु का सम्मान
भारत के एड गुरु पीयूष पांडे को मरणोपरांत पद्म सम्मान प्रदान किया गया। दिवंगत पीयूष पांडे का पद्म भूषण पुरस्कार उनकी पत्नी नीता जोशी ने ग्रहण किया।

प्रोसेनजीत चटर्जी हुए सम्मानित
बंगाली अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी को भारतीय सिनेमा और कला के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। आज सम्मान समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *