(देहरादून)19मार्च,2026.
देश के चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है. ऐसे में पश्चिम बंगाल, असम और केरल जैसे अहम राज्यों में बीजेपी ने उत्तराखंड के नेताओं और कार्यकर्ताओं को मैदान में उतार दिया है। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जल्द चुनावी रैलियों के जरिए प्रचार अभियान को धार देंगे।
बता दें कि देश के चार राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने चुनावी अभियान को मजबूती देने के लिए अब उत्तराखंड के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी अहम जिम्मेदारियां सौंपनी शुरू कर दी है.
पश्चिम बंगाल में डटे धन सिंह रावत: उत्तराखंड बीजेपी की मानें तो पिछले कुछ महीनों से राज्य के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत पश्चिम बंगाल में सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं. उनके साथ युवा मोर्चा की टीम भी लगातार जमीनी स्तर पर काम कर रही है।(साभार एजेंसी)
