(नई दिल्ली) 18 मार्च 2026
लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने चैत्र शुक्लादि, उगाडी, गुड़ी पड़वा और चेती चाँद की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
श्री बिरला ने अपने संदेश में कहा कि:
नव संवत्सर, चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ, चेटीचंड, गुड़ी पड़वा और उगादी पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
आज का दिन पूरे देश में आस्था, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज मनाए जा रहे त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और एकता का संदेश देते हैं।
नव संवत्सर केवल एक नए वर्ष की शुरुआत नहीं, बल्कि नए विचार, नए संकल्प और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का अवसर भी है। माँ भगवती की कृपा से हमारे जीवन में शक्ति, भक्ति और सकारात्मकता का संचार हो, मेरी यही प्रार्थना है।(साभार एजेंसी)
